Pages

Google adsense

Friday, 23 January 2015

डेस्कटॉप से कंट्रोल करें फोन के मैसेज और कॉल

अगर आप घर पर फोन भूलकर ऑफिस या कॉलेज चले जाएं तो कितनी परेशानी उठानी पड़ सकती है। लेकिन अब इसकी फिक्र छोड़िए क्योंकि ऑफिस में भी कंप्यूटर या लैपटॉप से अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ नए एप के जरिए फोन पर आने वाले मैसेज और कॉल की जानकारी आपके कंप्यूटर तक पहुंचती रहेगी। इन एप के जरिए फोन और मैसेज के जवाब भी दिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं व्हाट्स एप को भी डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
डेस्कएसएमएस
डेस्कएसएमएस एक ऐसी एप्लीकेशन है जो फोन पर आने वाले मैसेज को सीधे आपके जीमेल या गूगल चैट पर देता है। इसके जरिए आप किसी भी व्यक्ति को डेस्कटॉप के माध्यम से अपने फोन नंबर से मैसेज या कॉल कर सकते हैं। डेस्कएसएमएस से भेजी जाने वाली फोन कॉल या एसएमएस रिसीव करने वाले को आपके फोन नंबर के जरिए ही जाएगा। इतना ही नहीं कंप्यूटर पर बैठे हुए ही अपने पुराने मैसेज डिलीट कर सकते हैं। यह एप फोन के  दो दिन पुराने मैसेज भी कंप्यूटर पर दिखाती है। इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
भेज
कैसे करें डेस्कएसएमएस का इस्तेमाल
डेस्कएसएमएस को इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे गूगल प्ले स्टोर से फोन में डाउनलोड करना होगा। फोन में इंस्टॉल होने के  बाद एप खुलते ही जीमेल से जोड़ने वाला विकल्प आएगा। अगर फोन में जीमेल पहले से ही लॉग-इन है तो इसे ओके करके जोड़ा  जा सकता है। जीमेल पर आने वाले मेल को कन्फर्म कर लें।    इसके बाद कॉन्टेक्ट सिंक के ऑप्शन पर जाकरओकेकर दें। फोन के मैसेज को https://desksms.appspot.com/   इस लिंक पर जाकर पढ़ा जा सकता है। यहीं से किसी भी नंबर पर कॉल की जा सकती है।  अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग इसे  डाउनोड कर चुके हैं।
माइटी टेक्स्ट
यह एप एंड्रॉयड फोन को पूरी तरह कंप्यूटर से जोड़ सकती है। इससे सिर्फ कॉल और मैसेज को डेस्कटॉप पर प्राप्त किया जा सकता है बल्कि फोन के फोटो और वीडियो भी डेस्कटॉप पर भेजे जा सकते हैं। माइटी टेक्स्ट एप  एंड्रॉयड 4.2.3 के ऊपर वाले ओएस पर काम करती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं  इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
माईएसएमएस से कनेक्ट करें दो फोन
माईएसएमएस एप भी डेस्कएसएमएस एप्लीकेशन की तरह ही काम करती है। हालांकि इसके प्रीमियम वर्जन में दो फोन को भी आपस में जोड़ने की सुविधा भी मौजूद है। एक फोन पर आने वाले मैसेज ऑटोमेटिकली दूसरे फोन पर भी दिखेंगे। एप के बेसिक फीचर इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके प्रीमियम वर्जन के लिए सालाना 600 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी। इसे गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। 

मोबाइल के कैमरे को बनाएं वेब कैम

सोचिए आप दोस्तों से गूगल हैंगआउट या स्काइप पर वीडियो चैट करना चाहते हैं और आपके कंप्यूटर में वेब कैमरा नहीं है तो कैसा लगेगा। चिंता छोड़िए क्योंकि आप फोन के कैमरा को वैब कैमरा में बदल सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर कई एप्लीकेशन मौजूद हैं जिनके जरिए फोन का कैमरा वेब कैमरा की तरह काम करने लगेगा।


आईपी वेबकैम एप
गूगल प्ले पर आईपी वेबकैम एप उपलब्ध है जिसके जरिए बिना वेब कैमरा के फोन कैमरा से ही कंप्यूटर पर वीडियो चैट की जा सकती है। सबसे पहले एप्लीकेशन को फोन में डाउनलोड कर लें और फिर इंस्टॉल कर लें। एप को खोलने पर कई सारे फीचर नजर आएंगे। इन फीचर्स के जरिए पुराने फोन के कैमरे की क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है। एप खुलने के बाद एप के ऑप्शन में सबसे नीचे स्टार्ट सर्वर का विकल्प आएगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद फोन का कैमरा अपने आप खुल जाएगा और सामने की चीजें दिखाई देने लगेंगी। कैमरे के नीचे एक यूआरएल एड्रेस दिया जाता है। यह एड्रेस 
 https// 172.32.15.110:8035  कुछ ऐसा दिखेगा। अगर आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है तो यह आईपी एड्रेस दिखाई नहीं देगा इसलिए फोन के डाटा को ऑन रखें। इस आईपी एड्रेस को कॉपी कर जैसे ही आप कंप्यूटर के ब्राउजर में डालेंगे तो फोन में रिकॉर्ड होने वाली वीडियो दिखाई देगी। इस आईपी एड्रेस को किसी भी दोस्त को भेज दें। वह कंप्यूटर में जैसे ही ब्राउजर में इसे डालेगा तो स्क्रीन पर आपके फोन की वीडियो रिकॉर्डिंग दिखने लगेगी।  इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

डिलीट हो जाएंगे चैट में भेजे अनचाहे मैसेज

दुनियाभर में मैर्सेंजग एप्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सोचिए अनजाने में कोई गलत मैसेज आपने अपने दोस्त को भेज दिया तो आप क्या करेंगे? एंड्रॉयड और आईओएस एप स्टोर पर कई ऐसे एप उपलब्ध हैं जिनके जरिए भेजे गए मैसेज हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं। कुछ एप ऐसे भी हैं जो आपके मैसेज का स्क्रीनशॉट भी नहीं लेने देंगे।
स्क्रीनशॉट लेने से रोकता है योवो एप

सोचिए आपने मैसेज डिलीट कर दिया है लेकिन उससे पहले आपके दोस्त ने उस मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया तो क्या करेंगे। एंड्रॉयड और आईओएस पर ऐसे एप भी मौजूद हैं जो यूजर को मैसेज में भेजे गए फोटो का स्क्रीनशॉट लेने से रोकते हैं। जैसे ही कोई यूजर आपके द्वारा भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट लेगा तो यह एप फोटो को ब्लर कर देगा। ऐसे में ऑरिजनल फोटो स्क्रीनशॉट में आ नहीं पाता। गूगल प्ले और आईट्यून स्टोर पर मौजूद योवो ऐसा ही एप है जो मैसेज को स्क्रीन शॉट से भी बचाता है। यहां से करें एप को डाउनलोड 
वाइपर एप
सुरक्षित मैसेज भेजने के विकर एप एनक्रिप्टेड कोड का इस्तेमाल करता है। यानि मैसेज को यूजर के पास भेजने से पहले गुप्त कोड में बदल दिया जाता है ताकि कोई इसे हैक कर पढ़ पाए। एप का दावा है कि खुद एप भी एन्क्रिप्टेड मैसेज को पढ़ नहीं सकती। जिस यूजर को मैसेज भेजा जाता है वही इस मैसेज को डिकोड कर पढ़ सकता है। इस एप के माध्यम से भेजे गए मैसेज भी आसानी से डिलीट किए जा सकते हैं। इसके लिए वाइपर एप की तरह इसमें भीडिलीट मैसेजका विकल्प दिया गया है। विकर को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। सुरक्षित मैसेज भेजने के लिए विकर एक बेहतरीन विकल्प है। यहां से करें एप को डाउनलोड 
एनसा एप
सैन फ्रांसिस्को  में रहने वाले 23 साल के नेटालिये ब्रायला ने एनसा एप को तैयार किया है। यह एप भी सुरक्षित मैसेज भेजने का बेहतरीन जरिया है। अगर आपने अनजाने में कोई गलत मैसेज किसी को भेज दिया है तो इस एप में उस मैसेज को हमेशा के लिए डिलीट करने की सुविधा दी गई है। एनसा एप के जरिए टेक्स्ट मैसेज के अलावा फोटो भी भेज जा सकते हैं। एप की खासियत यह है कि इसमें यह पता चल जाता है कि आपके द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ लिया गया है या नहीं।  यहां से करें एप को डाउनलोड

यूट्यूब पर वीडियो से कमाएं पैसे

इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसे कमाने की होड़ लगी हुई है। अगर आप वीडियो बनाने के शौकीन हैं तो यू ट्यूब की मदद से पैसे कमा सकते हैं, वह भी बिना किसी इनवेस्टमेंट के। वीडियो शेर्यंरग वेबसाइट यू ट्यूब में इसके लिए खास पार्टनरशिप प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के बाद आपको बस गूगल पर एडसेंस अकाउंट बनाना होगा। अगर आपका वीडियो हिट रहा तो पैसे की बारिश तय है।
यूट्यूब अकाउंट बनाएं
सबसे पहले आपको यूट्यूब पर अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आप अपने मौजूदा जीमेल अकाउंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओरिजनल वीडियो अपलोड करें
यूट्यूब अकाउंट पर ऐसा वीडियो अपलोड करें जो ओरिजिनल होने के साथ ही छोटा और कुछ अनोखेपन वाला हो। इसके लिए बेहतर कैमरे का इस्तेमाल करें।
ऑडियंस विकसित करें
यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए ऑडियंस का होना सबसे जरूरी है। अच्छे वीडियो अपलोड करने के साथ ही फेसबुक, ट्विटर की मदद से ऑडियंस जुटाना सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन दिखाने की अनुमति
वीडियो अपलोडिंग के वक्त ही यूट्यूब पर ‘मॉनिटाइज विद ऐड’ का विकल्प आता है। इसका चयन करने के बाद ही वीडियो पर पैसे मिलने का रास्ता खुलता है। यूट्यूब वीडियो को मॉनेटाइज करने के लिए यहां  पर क्लिक करें।
गूगल एडसेंस अकाउंट खोलें
गूगल एडसेंस की वेबसाइट  पर अकाउंट बनाना होगा।इसके लिए यहां क्लिक करें यह पूरी तरह फ्री है। यहां ई-मेल एड्रेस, बैंक अकाउंट सहित दूसरी सूचनाएं दर्ज करानी होंगी।

Wednesday, 21 January 2015

9,691 रुपये में माइक्रोमैक्स लाया वॉयस कॉलिंग टैबलेट

माइक्रोमैक्स ने भारत में अपने वॉयस कॉलिंग टैबलेट कैनवस ब्रीज टैब पी 660 को भारत में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में 7.85 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है। स्नैपडील से 9,691 रुपये में खरीदा जा सकता है। माइक्रोमैक्स के इस 3जी टैबलेट में एयरसेल की तरफ से प्रति महीने 500 एमबी फ्री डाटा मिलेगा। इसके अलावा टैबलेट के साथ 150 एमबीपीएस का यूएसबी भी मुफ्त में मिलेगा। इसमे 7.85 इंच की आईपीएस डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन1024*768 पिक्सल  है। यह दो साल पुराने एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे 4.4. किटकैट पर अपडेट किया जाएगा या नहीं। कैनवस ब्रीज टैब में 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। माइक्रोमैक्स ने टैबलेट में 4000 एमएएच की मजबूत बैटरी दी है जो 12 घंटे का टॉकटाइम और 310 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है। माइक्रोमैक्स का यह टैबलेट काले और लाल रंगों में उपलब्ध है।
ऐनीपेन फीचर के साथ लेनोवो योगा टैबलेट 2
लेनोवो ने ऐनीपेन फीचर के साथ योगा सीरीज का नया टैबलेट लॉन्च किया है। इसकी खासियत है कि इसका पेन खोने पर यह किसी भी पेन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस पर चाबी या कांटे से भी लिख सकते हैं। 8 इंच का यह टैबलेट विंडोज 8.1 पर काम करता है। टैबलेट में फुल एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल कैमरा डुअल फ्रंट स्पीकर्स और इंटेल क्वाडकोर प्रोसेसर है।

Monday, 19 January 2015

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में 13 इंच का लैपटॉप और फोल्ड होने वाला कंप्यूटर

अमेरिका के लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में स्मार्टफोन के अलावा कई नए गैजेट पेश किए गए हैं। सोनी ने हाईटेक वॉकमैन पेश किया है जिसमें 10 हजार गाने सेव किए जा सकते हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन से भी पतला टीवी लॉन्च किया है। वहीं इंटेल ने बटन की तरह दिखने वाले कंप्यूटर प्रोसेसर और कलाई में पहना जा सकने वाला ड्रोन पेश किया है। एलजी ने कव्र्ड स्क्रीन के सात नए टीवी लॉन्च किए हैं।
दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप

लेनोवो ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में अल्ट्रा पोर्टेबल लैपटॉप  लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का 13 इंची लैपटॉप है। इसका वजन 1.72 पाउंड यानि लगभग 0.78 किलो है। इसकी खासियत यह है कि मैकबुक एयर भी इससे भारी दिखाई पड़ती है। इसकी बॉडी 16.9 मिलीमीटर पतली है और इसमें इंटेल पांचवी जनरेशन का आई 5 प्रोसेसर लगा हुआ है। 13.3 इंच की स्क्रीन वाले इस लैपटॉप का डिस्प्ले रेजॉल्यूशन 2560*1440 है। लैपटॉप की बैटरी 5.9 घंटों का टॉकटाइम देती है।
11,500 रुपये में फोल्ड होने वाला कंप्यूटर

एचपी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो में एक मिनी कंप्यूटर पेश किया है जो देखने में एक आधुनिक अटैची जैसा है। एचपी पवेलियन मिनी नाम का यह कंप्यूटर विंडोज 8.1 पर काम करता है। 14 जनवरी से अमेरिका में इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। इस कंप्यूटर में दो जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें इंटेल का 1.7 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। एचपी कंप्यूटर के साथ माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवा वन ड्राइव में 200 जीबी का फ्री स्पेस दे रहा है। 52.3 मिलीमीटर ऊंचा यह कंप्यूटर बेहद हल्का है। इसमें 720 ग्राम वजन है।
स्मार्टफोन से भी पतला टीवी

सोनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो में एंड्रॉयड आधारित अपनी ब्राविया सीरीज के 4 एलसीडी टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें से एक टीवी दुनिया का सबसे स्लिम टीवी है। यह टेलीविजन स्मार्टफोन से भी पतला है। इसकी मोटाई महज 4.9 मिलीमीटर है। इसमें वॉयस सर्च जैसा खास फीचर भी उपलब्ध है। सोनी के ये टीवी 4 हजार डिस्प्ले रेजॉल्यूशन की डिस्प्ले से लैस हैं। ये 55 इंच और 65 इंच के दो मॉडलों में उपलब्ध हैं। ये सभी टीवी गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि इन पर वीडियो स्ट्रीमिंग बेहद आसानी से की जा सकती है। ये गेम खेलने के लिए भी बेहतर विकल्प हैं। गूगल प्ले एप्स का इस्तेमाल टीवी पर ही कर सकते हैं।

श्याओमी का नया फोन रेडमी-2 लॉन्च

श्याओमी रेडमी-2 को रेडमी 1-एस का लेटेस्टज वर्जन कहा जा सकता है। चीन में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के जल्द ही भारतीय बाजार में भी आने की उम्मीद है। वाई-फाई,ब्लूटूथ और जीपीएस के साथ यह फोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट को सपोर्ट करता है।  ड्यूल सिम फीचर के साथ श्याओमी रेडमी-2 स्मार्टफोन में 1.2 जीएचजेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन-410 प्रोसेसर लगा हुआ है। रेडमी-1 एस के मुकाबले यह फोन 0.5 एमएम पतला है, जबकि इसका वजन भी मात्र 133 ग्राम है। फोन में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी भी आपको मिलेगी जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 एमबी तक बढ़ा सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को चार आकर्षक रंगों में लॉन्च किया है। कंपनी ने श्याओमी रेडमी-2 की कीमत 7,100 रुपए तय की है।
डिस्प्ले- 4.7 इंच (आईपीएस)
इंटरनल मेमोरी-
रैम- 1 जीबी
कैमरा- 8 एमपी
फ्रंट कैमरा- 2 एमपी
बैटरी- 2200 एमएएच

तीन हजार रुपये में इंटेक्स का 3जी स्मार्टफोन

इंटेक्स ने अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन एक्वा वी-2 लॉन्च कर दिया है। ड्यूल सिम वाला यह 3जी स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर 3,090 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 1 जीएचजेड सिंगल कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर लगा हुआ है।
डिस्प्ले- 3.5 इंच
इंटरनल मेमोरी- 104 एमबी
रैम- 256 एमबी रैम
कैमरा- 2 एमपी
फ्रंट कैमरा- 0.3 एमपी

बैटरी- 1300 एमएएच

Sunday, 28 December 2014

7 हज़ार की कीमत वाले लेटेस्ट किटकैट फ़ोन

1 . कार्बोन स्पार्कल वी रेड 
कीमत: 5999 रूपये
फीचर्स
डिस्प्ले : 4. 5 इंच (480*854  पिक्सल)
रैम: एक जीबी
मैनकैमरा :5 मेगापिक्सल
रियर  कैमरा  :२ मेगापिक्सल
बैटरी : 1700  एमएच        यहाँ से खरीदें :



2 . मोटो ई 

कीमत: 6999 रूपये
फीचर्स 
डिस्प्ले : 4. 3 इंच (480*854  पिक्सल)
रैम: एक जीबी
मैनकैमरा :5 मेगापिक्सल
बैक कैमरा  :  नहीं है
बैटरी :1950 एमएच
 इंटरनल मेमोरी : 4 जीबी  यहाँ से खरीदें :

3.रेडमी  1 एस 

कीमत: 6999 रूपये
फीचर्स 
डिस्प्ले : 4. 7 इंच (854 *1280 पिक्सल)
रैम: 01 जीबी
मैनकैमरा : 8 मेगापिक्सल
बैक कैमरा  : 1. 6 मेगापिक्सल
बैटरी :2000
एमएच
 इंटरनल मेमोरी : 4 जीबी यहाँ से खरीदें :

कॉल आएगी फोन पर रिसीव होगी कंप्यूटर पर

सोचिए अगर आप घर पर फोन भूलकर ऑफिस या कॉलेज आ गए हैं तो क्या करेंगे। फिक्र छोड़िए क्योंकि एयरड्रॉयड एप के जरिए आप ऑफिस या कॉलेज के कंप्यूटर से ही फोन पर आने वाली कॉल का जवाब दे सकते हैं। इतना ही नहीं आप फोन कॉल को ऑफिस में बैठ-बैठे ही डिसकनेक्ट कर सकते हैं और मैसेज के जरिए बता सकते हैं कि आप घर पर फोन छोड़ आए हैं। इस एप को गूगल प्ले से फोन में डाउनलोड कर लें और फिर इसके डेस्कटॉप वर्जन को कंप्यूटर या लैपटॉप में डाउनलोड कर लें। यह एप एंड्रॉयड फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करने की अनुमति मांगेगा। इसके बाद आप कंप्यूटर से फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। एयरड्रॉयड एप को गूगल प्ले पर सर्च करने के लिए airdroid  टाइप करें।    एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें                                                                                                                     

दिसंबर में लॉन्च हुए लेटेस्ट फोन

9,700 रुपये में सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम 

कुछ दिन पहले ही लॉच हुआ सैमसंग का गैलेक्सी कोर प्राइम ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ऑनलाइन बिजनेस वेबसाइट पर फोन की कीमत 9,700 रुपये है। गैलेक्सी कोर प्राइम फोन में 4.5 इंच डिस्प्ले,ड्यूल सिम,1.2जीएच क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम है। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले इस फोन में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा है।                                                                                                                                                                             

जोलो लेकर आया 100 ग्राम का स्मार्टफोन

जोलो का क्यू 900 एस अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन है। 100 ग्राम के इस फोन में 1.2 जीएच का क्वाड कोर प्रोसेसर लगा है।  एंड्रॉयड किटकैट पर चलने वाले इस फोन में1800 एमएएच की बैटरी है। 5 इंच का डिस्प्ले है जिसे स्क्रैच प्रूफ बनाया गया है। 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इस फोन की कीमत 8,299 रुपये है।  



 8,999 रुपये में माइक्रोमैक्स यूरेका

 माइक्रोमैक्स का स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स यूरेका 13 जनवरी से बिकना शुरू हो जाएगा। भारत में साइनोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसकी कीमत 8,999  रखी है। अमेजन इंडिया से इसे खरीद सकते हंै। इसके लिए 25 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर 999 रुपये का लेदर कवर भी फ्री मिलेगा। इस डुअल सिम फोन में 64 बिट ऑक्टाकोर चिपसेट है। 1.5 गीगाहट्र्ज स्नैपड्रैगन पर चलने वाला यह फोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले से लैस है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है जो इसे टूटने से बचाता है। फोन में दो जीबी रैम , 2500 एमएएच की बैटरी, 5 मेगापिक्सल फ्रंट और 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फोन की सर्विस यूजर को घर पर ही दी जाएगी।   

Friday, 3 December 2010

7 हज़ार की कीमत वाले लेटेस्ट किटकैट फ़ोन

1 . कार्बोन स्पार्कल वी रेड 
कीमत: 5999 रूपये
फीचर्स  
डिस्प्ले : 4. 5 इंच (480*854  पिक्सल)
रैम: एक जीबी
मैनकैमरा :5 मेगापिक्सल
रियर  कैमरा  :२ मेगापिक्सल
बैटरी : 1700  एमएच        यहाँ से खरीदें :



2 . मोटो ई 

कीमत: 6999 रूपये
फीचर्स  
डिस्प्ले : 4. 3 इंच (480*854  पिक्सल)
रैम: एक जीबी
मैनकैमरा :5 मेगापिक्सल
बैक कैमरा  :  नहीं है
बैटरी :1950 एमएच
 इंटरनल मेमोरी : 4 जीबी  यहाँ से खरीदें :

3.रेडमी  1 एस 

कीमत: 6999 रूपये
फीचर्स 
डिस्प्ले : 4. 7 इंच (854 *1280 पिक्सल)
रैम: 01 जीबी
मैनकैमरा : 8 मेगापिक्सल
बैक कैमरा  : 1. 6 मेगापिक्सल
बैटरी :2000
एमएच
 इंटरनल मेमोरी : 4 जीबी यहाँ से खरीदें :

Friday, 26 November 2010

2999 रुपए में गूगल लाया क्रोमकास्ट


गूगल ने भरत में पेन ड्राइव जैसी डिवाइस क्रोमकास्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2999 रुपए है। इसको लगाने से आप इंटरनेट का कॉन्टेंट टीवी पर देख पाएंगे।
इसे HDMI पोर्ट वाले किसी भी टीवी में लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद यूट्यूब या नेटफ्लिक्स जैसी सर्विस के विडियो टीवी पर देखे जा सकते हैं। हालांकि भारत में नेटफ्लिक्स नहीं है। भारत में क्रोमकास्ट फिलहाल केवल यूट्यूब और गूगल प्ले मूवीज़ के साथ इरोज़ नाउ, स्पुल और यपटीवी जैसे पार्टनर्स के ऐप्स को सपॉर्ट करता है।